मुरादाबाद।
लाइसेंस आवेदकों से धन उगाही में सीसीटीएनएस शाखा में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। लाइसेंस आवेदकों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें बताया गया कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उसकी फाइल कई दिन तक लटकाई रखी। आवेदक की शिकायत पर एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने रविवार रात सिपाही प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया। लगातार सिपाहियों के घूस लेने और रुपयों की उगाही करने की शिकायत मिल रही है। इससे पहले कटघर थाने के दो सिपाही अपराधियों से यारी निभाने में निलंबित हो चुकी हैं।