फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के देवर की हत्या में जानकार का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधान के देवर की हत्या में जानकार का हाथ होने का अंदेशा है। पुलिस को शुरूआती छानबीन के दौरान यही लग रहा है। पुलिस की टीमों ने संदिग्धों पर शिकंजा कसा दिया है। कॉल डिटेल से लेकर उनसे मिलने जुलने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है, जिससे की वारदात का जल्द खुलासा हो सके।
विज्ञापन

महमूदपुर माफी की ग्राम प्रधान नसीम जहां पत्नी बाबू अंसारी के देवर मोहम्मद अतीक अहमद (36) सीमेंट कारोबारी थे। वह शनिवार की रात करीब नौ बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से बाहर बाइक से निकले थे। जाते वक्त पत्नी सीमा से बोले थे कि अभी कुछ देर में लौट कर आ रहा हूं लेकिन देर रात तक अतीक लौटकर वापस नहीं आए। परिवार ने शनिवार रात में ही मैनाठेर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और अतीक की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह अतीक अहमद का शव गांव की आबादी से पहले स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे जंगल में चकरोड से सटे भूरा प्रधान के सरसों के खेत में पड़ा मिला। अतीक की गर्दन रेती मिली और चेहरे, पेट, पीठ, टांगों पर चाकू से दो दर्जन से अधिक वार किए गए थे। हाजी अतीक के भतीजे मोहम्मद जुबैर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिस तरह से मोहम्मद अतीक को फोन कर बुलाया गया, इसके बाद चाकू से 25 वार कर उनकी हत्या कर दी गई है। इससे अंदेशा है कि वारदात में जानकार का हाथ हो सकता है। अहम जानकारियां हाथ लगी है। पुलिस की टीमें कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें