फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्री बोले, ईश्वर ऐसा डरावना मंजर किसी को न दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रायबरेली में बुधवार सुबह छह बजे हुए हादसे का शिकार न्यू फरक्का एक्सप्रेस के यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े सात बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां इस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार यात्रियों से हादसे के बारे में हाल जाना उनकी आंखों से आंसू छलक गए। उनके चेहरे पर हादसे का मंजर साफ नजर आ रहा था। बोले हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कैसे बच गए।
बिहार के सहरसा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी सीट पर गहरी नींद में सो रहे थे। तेज आवाज के साथ डिब्बे में धुंध उड़ने लगी और यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। हमसे अगला डिब्बा पटरी से उतर चुका था। गनीमत रही कि जिस डिब्बे में हम सवार थे, वह डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। मुकेश जाघव तो हादसे का वो मंजर बयां कर रोने लगे। बोले, हादसे के बाद चीख पुकार मची थी। घायल मदद के लिए गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

यात्री दुर्गा दत्ता ने बताया कि जो डिब्बा पूरी तरह से पलटा था। वह पहले उसी डिब्बे में बैठने जा रहा था, लेकिन जगह न मिलने के कारण उस डिब्बे से उतर गया। यात्री नासिर का कहना है कि वह परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। अल्लाह की मेहरबानी रही कि बच गए। कुछ देर तक ट्रेन रुकने के बाद स्पेशल गाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन आने से पहले ही प्लेट फार्म एक पर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली गई थी। घोषणा कर दी गई थी कि एक नंबर प्लेट फार्म पर आने वाली स्पेशल गाड़ी(04003) में दुर्घटनाग्रस्त न्यू फरक्का एक्सप्रेस के यात्री है। इस गाड़ी में मुरादाबाद से कोई यात्री सवार न हो।

रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, बदले रास्ते से चलाईं ट्रेन
मुरादाबाद। रायबरेली के हरचंदपुर के पास बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की जानकारी के बाद यहां रेलवे अधिकारी भी सतर्क हो गए। मुरादाबाद से होकर जाने वाली कई गाड़ियां बदले मार्ग से चलाई गईं। पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (अप डाउन), हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और आनंद विहार वाराणसी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ सुल्तानपुर मार्ग से गुजारा गया। इसके अलावा रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया।

ट्रेन में मुरादाबाद के लिए सवार हुए थे चौबीस यात्री
मुरादाबाद। मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से होकर जाती है। इस ट्रेन में मुरादाबाद के लिए चौबीस यात्री सवार हुए थे। रेलवे रिकार्डों के मुताबिक इन यात्रियों को मुरादाबाद में उतरना था।

यात्रियों को दिए गए खाने के पैकेट
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के शाम साढ़े सात बजे पहुंचते ही सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने 1300 खाने के पैकेट यात्रियों को बंटवाए। जिसमें रेलवे कर्मचारी, स्काउट गाइड, जीआरपी व आरपीएफ के जवान टीटीई स्टाफ, चालक और अन्य कर्मचारी भी लग गए। पंद्रह मिनट में यात्रियों को खाने के पैकेट बांट दिए गए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए स्पेशल गाड़ी चलाई गई थी। ये ट्रेन मुरादाबाद से होकर गुजरी। यात्रियों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराई गईं। कुछ गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया गया है।
अजय कुमार सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें