सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक और उसके दोस्तों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई-ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई तो सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को दो युवकों के खिलाफ ठगी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चक्कर की मिलक में रहने वाले सारिक ने बताया कि उनके संपर्क में अब्दुल हसन और उमर थे। उन दोनों ने झांसा दिया था कि सारिक को वह विदेश में नौकरी दिलाएंगे, तनख्वाह भी करीब 40 हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद सारिक के दोस्त भी नौकरी के लिए इच्छुक हुए तो आरोपियों ने उन्हें भी नौकरी दिलाने के लिए कहा। सारिक ने बताया कि एक-एक व्यक्ति से ढाई-ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके पते के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मोबाइल नंबर से आरोपियों की लोकेशन का पता किया जा रहा है। ब्यूरो