फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को कुचलने वाली कार की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा में दो साल के मासूम को कुचलने वाली कार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, कार पर अंकित नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिस वजह से अब तक कार के चालक का पता नहीं चल सका है। इस मामले में अब तक मासूम के परिवार वालों ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन

एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वालों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उनको बाद में थाने बुलाकर बाद में जानकारी की गई है। परिवार वालों ने बताया कि वह मासूम के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, जिस वजह से पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। एसओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपने स्तर पर ही संज्ञान लिया है। आरोपी कार चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की कार दिखाई दी है। जितने नंबर कार पर अंकित दिख रहे हैं, उसके आधार पर ही कार चालक की तलाश की जा रही है। कार के ट्रेस होने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो मार्च को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव निवासी भट्ठा मजदूर राजू सिंह का दो साल का बेटा नकुल सिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर से उसकी दादी सोमवती देवी कुछ सामान लेने दुकान की ओर जा रही थी। नकुल अपनी दादी के पीछे पीछे चल पड़ा। गांव के बीच से गुजर रही एक काले की रंग की कार ने नकुल को कुचल दिया। हादसे में जख्मी नकुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की देर रात मासूम नकुल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें