फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज रचाने वाले युवक ने रचाई दूसरी शादी, बारह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रिश्ते की भतीजी से कोर्ट मैरिज करने वाले आरोपी युवक ने गाजियाबाद में जाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी युवक और उसके परिवार के बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सागर सराय केदारनाथ बिल्डिंग निवासी मनोज भटनागर ने बुधवार को कोतवाली में दीपक भटनागर निवासी कानून गोयान थाना मुगलपुरा, उसके भाई पंकज, भाभी पारुल, मां प्रेम, बहन नीरू, आलोक, मीनू, अलकेश, कविता, सचिन, बबीता, रितेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें मनोज ने बताया कि आरोपी दीपक भटनागर ने उसकी बेटी से 21 जुलाई 2017 को पंजीकृत विवाह किया था। जिसका आरोपी ने अदालत से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब आरोपी ने शादीशुदा होते हुए दो फरवरी को गाजियाबाद में दूसरी युवती से शादी कर ली है। मनोज ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ आरोपियों ने गाली गलौच की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकि यां दी हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें