भगतपुर पुलिस ने बुधवार को ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो सोने चांदी के जेवर नहीं, बल्कि खाद-बीज, खल चोकर और शराब की दुकानों में वारदात करता है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर 32 लाख रुपये का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि पहले वह मकानों से सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी करते थे, लेकिन पुलिस उन सराफ तक पहुंच जाती है। जहां माल बेचा जाता है। इसलिए उन्होंने अब ऐसा माल चोरी करना शुरू कर दिया। जिसे आसानी बेचा जा सके और किसी की नजर भी न जाए।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दिनों खल चोकर, खाद बीज और शराब की दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। मंगलवार देर रात भगतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर सवार साजिद निवासी जाफराबाद थाना भोजपुर, रामपाल निवासी बहोरनपुर थाना भगतपुर और अशोक निवासी लालपुर चौहान थाना डिलारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि इमरान निवासी खुशहालपुर थाना टांडा जनपद रामपुर अपने साथियों के साथ खल चोकर, खाद बीज, पेंट्स दुकानों में चोरी करता है। इन दुकानों से जो माल मिलता है उसे ग्रामीण क्षेत्र में कम दामों में बेचा जाता है। एसपी देहात ने बताया इमरान, उसके साथी रिजवान, सद्दाम और शाहिद निवासी खुशहालपुर थाना टांडा, थान सिंह निवासी न्यावसी थाना असमोली जनपद संभल और मो. रफी निवासी दौलपुरी थाना भगतपुर फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यहां हुई थी घटनाएं
- ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के रानीनांगल में 22 दिसंबर की रात खल चोकर की बोरियां और पेंट्स की बाल्टियां चोरी की थी।
- मूंढापांडे बूजपुर गांव में पंद्रह दिसंबर की रात शराब की दुकान से शराब की 106 पेटियां चोरी की थीं।
- भगतपुर के पर्वतपुर उर्फ गढ़ी में एनपीके खाद की 200 बोरियां चोरी
- रामपुर के अजीम नगर थानाक्षेत्र के खेजपुर की पुलिया पर 40 बोरियां खाद की चोरी की
ये हुई बरामदगी
- 53 बोरियां एनपीके खाद
- 18 बोरी खल चोकर,
-270 डिब्बे पेंट्स
- 947 क्वार्टर शराब
- दो कैंटर, एक बाइक बरामद
प्रधान का भाई तलाशता था ग्राहक
मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया किया है इस गिरोह को अमरान और रिजवान चला रहे थे। इमरान और ताज मोहम्मद बाइक से उन क्षेत्रों की रेकी करते थे। जहां बरामद करनी होती थी। चोरी की घटना करने से पहले सामान बेचने के लि ए ग्राहक तैयार कर लेते थे। इसकी जिम्मेदारी खुशहालपुर के प्रधान के भाई शाहिद को दी गई थी। शाहिद क्षेत्र में घूमकर किसानों से संपर्क कर उन्हें खाद,बीज, खल चोकर बेचना था। बाजार से आधे दामों पर सामान बेचा जाता था।
छजलैट में दुकान और संभल में पेट्रोल पंप पर किया प्रयास
मुरादाबाद। पकड़ूे आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह ने चार जगह प्रयास किया था। छजलैट में लोहे की दुकान को निशाना बनाया गया था। कैंटर लेकर वहां पहुंचे थे, लेकिन के आने पर वह कैंटर लेकर भाग गए थे। जबकि संभल के बहजोई में पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल चोरी करने का प्रयास किया गया था। लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।