दो करोड़ के जेवर लूट के आरोपी आकिल को पूछताछ के बाद मंगलवार को उसके साथियों के बारे में जानकारी के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस मुजफ्फरनगर ले गई। बुधवार को उसे वापस जेल में दाखिल किया जाएगा।
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां मिली हैं, आकिल से पूछताछ जारी है, अभी लूटे गए जेवर के बारे में जानकारी हासिल नहीं हुई है।
छह फरवरी को बदमाशों ने अमृतसर के सराफ ा व्यापारी अजीत सिंह और उसके भतीजे की आंखों में मिर्च झोंककर करीब दो करोड़ के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन व्यापारी पुलिस के इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। इस बीच इस लूटकांड के मुख्य आरोपी रामपुर के टांडा के मोहल्ला मनिहारन निवासी अकील उर्फ टेढ़ा ने न्यायालय में दूसरे मामले में आत्मसमर्पण किया था, जबकि उसके दो साथी भागे हुए हैं।