फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पाउडर देकर टिर्री लूटने वाले तीन शातिर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की गांधी पार्क पुलिस ने चेकिंग के दौरान कमालपुर हाईवे पुल के नीचे टिर्री चालकों को नशीला पाउडर देकर टिर्री लूटने वाले बाइक सवार तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक व 370 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पूछताछ में तीनोें ने क्षेत्र की कई वारदातों को स्वीकार किया है।

सोमवार की रात को पुलिस कमालपुर हाइवे पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें भागने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उनके कब्जे से नशीला पाउडर व चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आकाश पुत्र जयपाल सिंह निवासी सनराइज फार्म हाउस के सामने गली कुंवर नगर कालोनी, रवि पुत्र हरि सिंह सैनी निवासी नगला माली, तन्नू उर्फ तरुण पुत्र यमुना शंकर निवासी कुंवर नगर थाना गांधीपार्क बताया।
विज्ञापन


बाइक के कागजात मांगने पर तीनों बंगले झांकने लगे। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया नशीला पाउडर खिलाकर टिर्री चालक को बेहोश कर टिर्री लूटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें