फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदूए का जोड़ा देखे जाने से दहशत भूड़ में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
डिलारी (मुरादाबाद)।
क्षेत्र के भूड़ गांव में मंगलवार को तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भूड़ गांव के पश्चिम में कुलदीप पुत्र धन सिंह सब्जियों के खेत में था। इसी दौरान उसने तेंदुए के जोड़े को देखा और शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण भी शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और उन्होंने घेरा बंदी कर तलाश किया तो तेंदुए का जोड़ा यूकेलिप्टस के बाड़े में घुस गया। बताया गया कि इससे पहले तेंदुए का यह जोड़ा भूड़ से सहसपुरी को जाने वाले रास्ते पर देखा गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सूचना दी। साथ ही पिंजरा लगा कर तेंदुए के जोड़े को पकड़ने की मांग की। ग्रामीण कुलदीप सिंह, ओमवरी सिंह, नितिन कुमार, सचिन कुमार, सतेंद्र कुमार, कपिल कुमार आदि ने प्रदर्शन कर वन विभाग से तेंदुए के जोड़े को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें