फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची डकैती की गूंज, डीजीपी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेंज में तेजी से बढ़ी अपराधों के वारदातों की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। बढ़ती वारदातों पर डीजीपी ने नाराजगी जताई है। सूत्रों का कहना है कि रेंज में अपराधों की समीक्षा करने के लिए डीजीपी जल्द मुरादाबाद आ सकते हैं। डीजीपी के दौरे की भनक लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारी डीजीपी के संभावित दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 27 नवंबर को डीजीपी मुरादाबाद मंडल के अपराधों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद आ सकते हैं। इसे लेकर आईजी रेंज और पांचों पुलिस कप्तानों को संदेश मिलने की सूचना है। डीजीपी के दौरे की सूचना मिलने के बाद थानों में रिकार्ड को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। अनसुलझी घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने ताकत झोंक दी है। पिछले कुछ वक्त में रेंज के सभी जिलों में अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है। मुरादाबाद में डकैती की कई घटनाओं के साथ ही चेन और पर्स लुटेरों ने पुलिस को छका रखा है। रामपुर में दो महीने में लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। रामपुर शहर में बाइकर्स ने चेन और पर्स लूट की कई घटनाएं की हैं। अमरोहा में सरेआम हाईवे पर लूट समेत लूट - डकैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हसनपुर में बदमाशों की गोली से जख्मी दरोगा पवन कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। संभल में रजपुरा में महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की घटना ज्यादा पुरानी नहीं हैं। संभल के असमोली थाना क्षेत्र में अमरोहा के किसान को लूटकर मार डालने की घटना ने भी लोगों में दहशत भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अपराधों की समीक्षा के साथ ही डीजीपी डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 16 आईपीएस को संबोधित करने अकादमी भी जा सकते हैं। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि 27 नवंबर को डीजीपी के आने को लेकर इनपुट है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर सोमवार को जानकारी मिल सकेगी। डीजीपी के आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें