फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही शिक्षिका से छेड़खानी, आरोपी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दो शोहदे पिछले कई दिनों से स्कूल आते - जाते शिक्षिका पर फब्तियां कसते थे। शिक्षिका को देखते ही भद्दे कमेंट्स उनका रोज का काम हो गया था। शुरू में शिक्षिका बर्दाश्त करती रही। लेकिन जब मनचलों का दुस्साहस बढ़ता चला गया तो शिक्षिका ने उन्हें सबक सिखाने की ठानी। शिक्षिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और परिजनों ने पुलिस को पूरी बात बताई। तय हुआ कि शिक्षिका रोज की तरह अकेले जाएगी। कुछ दूरी पर परिजन और उनके पीछे पुलिस होगी। गुरुवार को शिक्षिका पूरी प्लानिंग से थी लेकिन मनचलों को इसकी भनक नहीं थी। उन्होंने देखते ही फब्तियां कसीं और परिजनों के हाथों से मार खाते हुए एक मनचला हवालात तक जा पहुंचा। दूसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह सुबह स्कूल जाती है। ताड़ीखाना चौक पर उसे दो लड़के तंग करते थे। दोपहर में छुट्टी के बाद शिक्षिका घर लौटती थी तो आरोपी उसका पीछा कर भद्दे कमेंट्स कसते थे। दो दिन पहले भी आरोपियों ने शिक्षिका के साथ छेड़खानी की थी। शिक्षिका ने इसकी शिकायत अपने भाई व अन्य परिजनों से की थी। रोज की तरह गुरुवार सुबह सात बजे शिक्षिका स्कूल जा रही थी। जैसे ही पीड़िता ताड़ीखाना चौक के पास पहुंची। तभी आरोपी नौशाद निवासी साधारणपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर और उसका साथी आ धमके। दोनों ने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी। प्लानिंग के तहत थोड़ा दूरी पर मौजूद शिक्षिका के भाई व परिजनों ने मनचलों को दौड़ाकर नौशाद मो दबोच लिया। दूसरा मौके से भाग गया। शोर शराबा होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने नौशाद की जमकर पिटाई की। कुछ फासले पर चल रही पुलिस मौके पर आई और आरेापी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी नौशाद को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

छुट्टी में दुकान खोलने गया था आरोपी
मुरादाबाद। साधारणपुर निवासी नौशाद हरथला में अपनी पत्नी और बच्चाें के साथ पत्नी के मायके में रहता है। नौशाद जिस दुकान पर नौकरी करता है। वह दुकान गुरुवार को बंद रहती है। इसके बाद वह घर से दुकान की सफाई करने का बहाना बनाकर सुबह सात बजेे दुकान पर पहुंच गया। उसने अपने साथी को भी यहां बुला लिया। शिक्षिका को आता देख दोनों ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन



दो दिन पहले आरोपी शिक्षिका को दिखाया था चाकू
मुरादाबाद। आरोपियों ने दो दिन पहले भी शिक्षिका के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर चाकू दिखाया था। इसके बाद शिक्षका सहम गई थी और वह अपने घर चली गई थी। तब उसने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें