फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर पंद्रह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से ओएनजीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये की ठगी की गई। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने बाउंस चेक दिए थे। पीड़ित ने इस मामले में डीआईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी जसविंदर बेदी ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर फ्रेंड्स कालोनी निवासी व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। जिसमें जसविंदर ने बताया कि आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके भाई की नौकरी ओएनजीसी में लगवा देगा। इसके लिए बीस लाख रुपये खर्च करने होंगे। जसविंदर ने अपने ममेरे भाई की नौकरी के लिए उसे पंद्रह लाख रुपये दिए। लेकिन नौकरी नहीं लग पाई। जब आरोपी ने रकम वापस मांगी गई तो आरोपी ने बाउंस चेक दे दिए। जसविंदर सिंह बेदी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। डीआईजी जे रविंदर गौड ने इस मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस से कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें