फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहद टोल के सिक्योटिरी गार्ड ने साथी सिक्योरिटी गार्ड के पेट में चाकू घोंपा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर बीती रात दो सिक्योरिटी गार्डों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक सिक्योरिटी गार्ड ने दूसरे सिक्योरिटी गार्ड के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गया, उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घायल की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार गांव इस्माइलां निवासी ललित रोहद टोल पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। आसौदा का निवासी अजीत भी यहां सिक्योरिटी गार्ड है। वीरवार की सायं दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में चाकू तक चल गया और ललित जख्मी हो गया। पीजीआई रोहतक में भर्ती ललित की हालत में फिलहाल सुधार है। पुलिस को दी शिकायत में ललित ने कहा है कि वीरवार को उसकी ड्यूटी फास्ट ट्रैक लाइन-12 पर थी। सायं करीब साढ़े चार बजे इस लाइन पर एक गाड़ी आई। बिना शुल्क दिए ही चालक गाड़ी को टोल क्रास कराने लगा। गाड़ी रुकवाई तो वह बहस करने लगा। इसी दौरान तीन नंबर पर पर तैनात अजीत उसके पास आया और मना करने के बाद भी गाड़ी टोल से निकलवा दी। जब उसने अजीत की शिकायत कंट्रोल रूम में करने की बात कही तो अजीत ने झगड़ना शुरू कर दिया। वह बोला कि मैं तेरे को शिकायत करने करने के लिए कंट्रोल रूम तक जाने लायक नहीं छोडूंगा। यह कहकर उसने अपनी पेंट की जेब से तेजधार वाला चाकू निकाला और पेट में घोंप दिया। आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी आए तो अजीत मौके से फरार हो गया। साथी कर्मियों और टोल अधिकारियों ने घायल ललित को संभाला और उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची। वहां घायल के बयान लिए और आरोपी अजीत के खिलाफ 307 का केस दर्ज कर लिया। आसौदा थाना प्रभारी सूरजभान ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें