फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ी के रुपये मांगने पर तोड़फोड़, खौलते तेल से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंडित नगला में बुधवार दोपहर पकौड़ी के रुपये मांगने पर बाइक सवारों ने ठेले में तोड़फोड़ कर खौलते तेल की कढ़ाई गिरा दी। तेल के छींटे आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। लोगों के जुटने पर आरोपी बाइक लेकर भाग गए। महिला ने बाइक सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पंडित नगला निवासी चंपा देवी पकौड़ी का ठेला लगाती है। बुधवार दोपहर महिला पकौड़ी बेच रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने पकौड़ी ली और बिना रुपये दिए ही जाने लगे। महिला ने उन्हें रोक लिया और रुपये मांगे। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने ठेले में तोड़फोड़ कर दी और कढ़ाई भी नीचे गिरा दी। छींटे आने पर महिला चंपा झुलस गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। कटघर इंस्पेक्टर ने संजय गर्ग ने बताया कि तेल की कढ़ाई खुद ही गिर गई थी। बाइक सवारों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें