फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से हुई थी युवती की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में नन्हूवाला गांव के पास ढेला नदी में लावारिस हालत में मिली 21 वर्षीय युवती के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवती की शिनाख्त मंगलवार को भी नहीं हो सकी है। यह जांच का विषय है कि वह नदी में खुद गिरी या उसे नदी में फेंका गया है। शव दो से चार दिन पुराना है।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर वायरल की गई है। उत्तराखंड पुलिस से भी मदद मांगी गई है। ढेला नदी उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढेला गांव से आ रही है। पुलिस की टीम युवती के शव के फोटो को लेकर आसपास के गांव में भी गई है, जिससे की उसका पता चल सके। पिछले कुछ दिनों में लापता हुई युवतियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसकी शिनाख्त कर ली जाएगी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। सोमवार को युवती का शव ढेला नदी में मिला था, ग्रामीणों की सूचना पर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अंदेशा है कि शव उत्तराखंड की ओर से बहकर आया है। शव नदी के किनारे किसी झाड़ी में फंस गया था। तेज बहाव आने के बाद शव झाड़ी से निकलकर ठाकुरद्वारा तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं पैर पर धागा, हाथ पर लिखा है ओम
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक युवती सलवार कुर्ती पहने हुए थे। उसके बाएं पैर में काला धागा बंधा था। उसके दाएं हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने युवती की शिनाख्त में मदद मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें