ठाकुरद्वारा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती को धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया। युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
नगर के एक मोहल्ले की युवती का आरोप है कि नगर के एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उससे निकाह का झांसा देकर नजदीकियां बना ली। युवती का आरोप है कि युवक उसे अपने घर ले गया। जहां उसने निकाह करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने और उसके परिजनों ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी।