ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव लौंगी खुर्द में ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग पंचायत में भिड़ गए। जमकर लाठियां चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उत्तराखंड के काशीपुर के गांव बरखेड़ा निवासी एक युवती की शादी कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव लौंगी खुर्द में हुई है। मायके वालों को शिकायत मिली कि युवती के साथ उसका जेठ मारपीट करता है। जिस पर मायके पक्ष के लोग रविवार को युवती का हालचाल जानने के लिए गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने युवती से मिलने की कोशिश की। तो उसके ससुराल वालों ने उन्हें युवती से मिलने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले नोकझोंक हुई। बाद में दोनों पक्षों ने मामले को निपटाने के लिए पंचायत शुरू की। तो पंचायत में दोनो पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोतवाली ले आई। बाद में मामले को निपटाने के लिए दोनो पक्षों की पंचायत कोतवाली में हुई। दोनो पक्षों में समझौता हो जाने पर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।