फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर चोरी के केस में पुलिस ने लगा दी एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आशियाना कालोनी में पीएसी सिपाही के घर हुई चोरी के केस में पुलिस ने एफआर लगा दी। सिपाही की पत्नी ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से कर दोबारा जांच कराने की मांग की है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीएसी में सिपाही हरिओम सिंह का आशियाना कालोनी में मकान है। उसकी पत्नी सुदेश सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 फरवरी को उनके मकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई थी। जिसमें आरोपी चोर सवा लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। इस मामले में एक मार्च को सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने न तो चोरों की तलाश की और न ही घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस केस एफआर लगा दी। महिला ने इस मामले की दोबारा जांच कराकर घटना का खुलासा कराने की मांग की है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र आया है। विवेचक से जानकारी की जाएगी कि किन तथ्यों के आधार पर केस में एफआर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें