फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप टूर भेजने के नाम पर महिला से सात लाख की धोखाधडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबडा (मुरादाबाद)। यूरोप टूर भेजने के नाम पर एक होटल की मार्केटिंग मैनेजर से धोखाधड़ी की गई। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। शुक्रवार को एसएसपी के निर्देश पर दिल्ली की ट्रैवल एजेंसी गुरू हरकिशन इंटरप्राइजेज के मालिक हरमीत सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पाकबड़ा थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

होली डे रीजेंसी होटल की मार्केटिंग मैनेजर इंदिरा पटेल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली निवासी ट्रेवल एजेंट हरमीत सिंह से पति और बच्चों के साथ यूरोप के टूर के लिए सात लाख रुपये का पैकेज लिया था। रकम का भुगतान बैंक के जरिए किया गया था। यूरोप टूर का पैकेज 16 रात 17 दिन के लिए था। जिसमें सभी जगह होटल में ठहरना, सभी जगह के एयर टिकट, ट्रेनों के टिकट, ऐफिल टावर घूमने का टिकट, लंच डिनर का खर्चा और चार देश फांस, एमसटरडम, इटली और स्विटरजरलैंड की यात्रा शामिल थी। इंदिरा पटेल का आरोप है कि जो सुविधाऐं पैकेज में बताई गई थीं वह सुविधाएं उनको नहीं दी गई। टूर पर उनको सात लाख रुपये खर्च करने पडे़। वहां से वापस आकर एजेंट से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी हरमीत के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें