फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहद परेशान है। गुरुवार शाम आई आंधी और बारिश से बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। तीन दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम आंधी और बारिश आई थी। जिससे जिले में खंभे और तार टूट गई थी। तीन दिन से बिजली कर्मचारी खंभे और तार ठीक करने में लगे हैं। लेकिन कई मोहल्लों में अभी तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई है। दौलत बाग, जिगर कालोनी, नवीन नगर, लाइन पार, कटघर, गलशहीद, जामा मस्जिद क्षेत्र, नवाबपुरा, हरथला कालोनी, जयंतीपुर, करूला और जाहिद नगर में शनिवार को दिन भर बार बार बिजली कटौती होती रही। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि शनिवार को कुछ जगह बिजली लाइन पर कार्य किया गया था। इसी वजह से आपूर्ति बंद की गई थी। इसके अलावा एकता कालोनी में एबीसी लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से एकता कालोनी और प्रीतम नगर में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें