मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी में रहने वाले वेदपाल की हत्या के पीछे पुलिस को प्रेेम संबंध का शक है। वेदपाल ने पाकबड़ा के दिल्ली रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी की थी, उसने इलेक्ट्रिीशियन की पढ़ाई की थी। इस दौरान वह ख्वाजा कालोनी और पुराने डाकखाने के पास किराए पर कमरा लेकर रहा।
ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार को उन स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाई, जहां पर युवक किराए पर कमरा लेकर रहता था। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। ऐसे में पुलिस को शक है कि यहां पर रहने के दौरान वेदपाल के किसी से प्रेम संबंध न बन गए हो, जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शुक्रवार को पाकबड़ा थाने पहुंचे प्रदीप ने बताया कि उसके भाई वेदपाल की शादी महज 14 माह पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी का नाम रोली है। दंपती के संतान नही है। वेदपाल की हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।