फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के युवक की गोली मारकर मुरादबाद में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के नगला बलवीर गांव में ईदगाह के पास मारकर फेंका गया युवक लखीमपुर खीरी का वेदपाल सिंह यादव निकला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक वेदपाल की हत्या ईद वाले दिन बुधवार को की गई। वेदपाल लखनऊ में एयरटेल के टावर पर नौकरी करता था। तीन दिन से वह लापता था और परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर युवक के शव की फोटो देखने के बाद परिवार वाले पाकबड़ा थाने पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की, शव को अंतिम संस्कार के लिए लखीमपुर खीरी ले गए हैं। युवक की हत्या किसने और क्यों की? इस संबंध में जानकारी होने से परिवार वालों ने इंकार किया है।
विज्ञापन

एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त लखीमपुर खीरी के मोहद्दीनपुर निवासी वेदपाल (22) के रूप में हुई है। वह लखनऊ में एयरटेल के टावर पर एक ठेकेदार के सानिध्य में नौकरी करता था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि पांच जून को वह दोपहर के वक्त घर से लखनऊ जाने के लिए बाइक से निकला था, इसके बाद से वह लापता था। मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे, इस दौरान ही शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनके एक जानकार को वेदपाल के शव की फोटो दिखाई दी, जिसमें बताया गया कि तस्वीर में दिख रहे युवक की हत्या कर दी गई है। शव मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बृृहस्पतिवार सुबह पड़ा मिला है। जानकार ने इसकी सूचना वेदपाल के परिवार वालों को दी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी पर जाकर संपर्क किया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। लखीमपुर खीरी पुलिस ने एसओ पाकबड़ा से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार वालों को पाकबड़ा भेजा। एसओ ने बताया कि वेदपाल की बाइक भी गायब है, वारदात को लूट की शक्ल देेने की कोशिश की गई है लेकिन ये मामला लूट के लिए हत्या का नहीं बल्कि किसी भरोसेमंद द्वारा वेदपाल की हत्या का लग रहा है। वेदपाल के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है, जिससे की पता चल सके कि पांच जून की दोपहर के बाद उसकी किससे बात हुई थी और वो लखनऊ जाने के बजाय पाकबड़ा कैसे पहुंचा। एसओ ने बताया कि जल्द ही इस मामलेे का खुलासा कर दिया जाएगा। परिवार वालों ने लूट के लिए हत्या किए जाने से इंकार किया है। वेदपाल के जेब में शाहजहांपुर से बरेली का रोडवेज बस का टिकट मिला था, ऐेस में पुलिस को ये भी शक है कि कहीं वेदपाल ने बाइक को शाहजहांपुर में ही किसी पार्किंग या अन्य स्थान पर खड़ा न कर दिया हो। जिसके बाद वह किसी भरोसेमंद के बुलाने पर मिलने के लिए बरेली पहुंचा और वहां से उसको साजिश के तहत किसी बहाने से पाकबड़ा लाया गया, यहां पर उसकी सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें