फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में गोलियां मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में करीब 22 वर्षीय एक युवक की बुधवार देर रात सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नंगला बलवीर गांव के बाहर ईदगाह के पास बृहस्पतिवार सुबह मिला। 20 मीटर की दूरी से ही संभल जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। जानकारी मिलने पर गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

चौकीदार प्रेम सिंह ने बताया कि गुरूवार सुबह करीब चार बजे नंगला बलवीर गांव के बाहर युवक का शव देख कुछ ग्रामीणों ने उसको सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। वहां से पुलिस को सूचना दी। पाकबड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि युवक के सीने में दो गोलियां मारी गई थी, एक गोली उसके सीने में फंस गई थी जबकि दूसरी आर पार हो गई थी। सीने में फंसी गोली 315 बोर की है, जिसे निकाल लिया गया है। इससे अंदेशा है कि युवक को तमंचे से गोलियां मारी गई है। उसकी जेब की तलाशी लेने पर शाहजहांपुर से बरेली का एक रोडवेज बस का टिकट मिला है, जो कि पांच जून का है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि युवक बुधवार को शाहजहांपुर से बरेली बस से आया, इसके बाद उसको वहां से पाकबड़ा लाया गया है, यहां पर रात के अंधेरे में युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। अब पुलिस की एक टीम बरेली और शाहजहांपुर पुलिस से भी लगातार संपर्क में है, जिससे की युवक के शव की शिनाख्त हो सके तो दूसरी टीम पाकबड़ा से ही युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि चौकीदार प्रेम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जेब में मिली शक्तिवर्धक दवा, युवती
से मिलने के बहाने बुलाकर मार डाला
मुरादाबाद। युवक के जेब में शक्तिवर्धक दवा मिली है। इसके अलावा बाम की एक डिबिया मिली है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि किसी युवती से मिलने के बहाने बुलाकर युवक की हत्या की गई है। वारदात को उसके ही किसी करीबी द्वारा अंजाम दिए जाने का शक है। इस एंगल पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक की हत्या को ईदगाह के पास ही अंजाम दिया गया है, वहां पर खून भी बहा मिला है। हालांकि घटनास्थल से ही दस मीटर की दूरी पर खेत में पानी दे रहे किसान एहसान ने बताया कि वह बुधवार रात दस बजे से भाई हसनैन के साथ वहां पर थे, न तो उन्होंने गोली की आवाज सुनी न ही किसी को वहां पर आते जाते देखा है। सौ मीटर की दूरी पर ही आबादी है, पुलिस ने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने भी गोली चलने की आवाज सुनने से इंकार कर दिया है। एसओ का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें