फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर माहौल बिगड़ने से बचा, पांच घंटे बवाल चला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में ईद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मृत गोवंश पशु ऐसे इलाके में फेंके गए। जहां मिश्रित आबादी है। बुधवार सुबह जैसे ही क्षेत्र में मृत पशु मिलने की खबर फैली मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने में देरी की गई तो लोग भड़क गए और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। अफसरों के समझाने पर आधे घंटे में ही जाम तो खोल गया, लेकिन मौके पर चार घंटे तक बवाल होता रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक लोग मौके पर जुटे रहे। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने लोगों को बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। इसके अलावा हलका इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। इसके बाद ही लोग शांत हो सके।
विज्ञापन


बदले मार्ग से गुजारे गए वाहन
मुरादाबाद। धारक नगला और ढेला नदी के बीच खाली प्लाट में पशु मिलने के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। जिससे दूर तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया की वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा गया था। धारक नगला चौराहे से इस्लाम नगर मार्ग से वाहनों को मुरादाबाद की ओर भेजा गया। इसी रास्ते से वाहन काशीपुर, ठाकुरद्वारा भेज गए।

दम घुटने से हुई पशुओं की मौत
मुरादाबाद। पुलिस ने डाक्टरों की टीम मौके पर ही बुला ली थी। डाक्टरों की टीम ने पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम किया। सैंपल लिए गए और विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। सीओ ठाकुरद्वारा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पशुओं की मौत दम घुटने से हुई है। इसके अलावा पशुओं की मौत चौबीस घंटे पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन


गढ़ के जाम में तो नहीं फंस गया पशु लदा वाहन
मुरादाबाद। पुलिस का मानना है कि पशु तस्कर कैंटरों में पशु भरकर लाते हैं। मंगलवार को गढ़ में घंटो जाम लगा रहा। जिसमें वाहन फंसे थे। पुलिस का कहना है कि पशु लदा वाहन भी जाम में फंस गया था। जिस कारण पशुओं को सांस नहीं मिल पाई और उनका दम घुट गया। पशुओं की मौत हो गई तो तस्कर उन्हें यहां फेंक गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम गठित
मुरादाबाद। दरोगा मान सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भोजपुर थाने में गोहत्या, पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी भोजपुर इस केस की विवेचना कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

जनपद में पशु तस्करी का धंधा जारी
मुरादाबाद। पुलिस भले ही पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के कितने भी दावे कर ले, लेकिन जनपद में तस्कर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। तस्कर नये नये तरीके से इस धंधे को कर रहे हैं। पशुओं को कैंटरों में भरकर हाईवे पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। लेकिन पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पा रही है। कुछ दिन पहले भोजपुर क्षेत्र में भी एक खेत में मृत पशु मिले थे। पशुओं के शवों को फेंकने वाले अभी तक नहीं पकड़े गए। अब भोजपुर में खाली प्लाट से गोवंश पशु मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें