फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही गिरफ्तार, अब नया वी डियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले सिपाही का जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर युवक की पिटाई की गई तो पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके दोस्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही का चालान कर उसको जमानत के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया। लेकिन जमानत के लिए जाने के दौरान आरोपी सिपाही खुद ही बाइक चला रहा था, उसके पीछे वर्दी पहने सिपाही बैठा था। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी निवासी विनोद ने सोमवार को कालोनी में रहने वाले जीआरपी के सिपाही राजीव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि सिपाही राजीव का जुआ खेलते वीडियो बनाया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। राजीव को शक है कि वह वीडियो विनोद ने बनाया है, इस वजह से राजीव ने अपने साथी धर्मेंद्र और रिंकल के साथ मिलकर रविवार रात विनोद की पिटाई कर दी थी। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को आरोपी सिपाही राजीव उसके दोस्त धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें