फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे लेट गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के पास रविवार दोपहर को एक युवती रेल पटरियों पर लेट गई। नजर पड़ने पर लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो युवती बिफर गई। पटरी से हटाने की कोशिश पर लोगों से भिड़ी युवती चिल्लाने लगी। बोली, रोको मत। आज मुझे मर जाने दो। अभी युवती को ट्रैक से हटाने की कोशिश हो ही रही थी कि सामने से ट्रेन आ गई। ट्रेन देखते ही युवती फिर से पटरियों पर जाकर लेट गई। गनीमत रही कि रेलवे ट्रैक पर युवती को लेटा देख चालक ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने बमुश्किल युवती को रेल पटरियों से हटाया। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर किसी तरह उसे समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। युवती ने बताया कि वह घरेलू सहायिका है। रविवार को वह काम पर जाने में लेट हो गई थी। जिसकी वजह से मालिक और युवती के परिवार वालों ने सवाल उठाए। परिवार वालों ने उसे अपशब्द कहे और चरित्र पर भी सवाल उठाए। जिसकी वजह से वह परेशान हो गई और उसने आत्मघाती कदम उठाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। थाने पहुंची युवती की मां ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए कई रिश्ते देख चुकी है, उसने अलग अलग बहाना बनाकर शादी करने से इंकार कर दिया है। हाल ही में एक युवक से शादी तय की है। ऐसे में वह नहीं चाहती हैं कि ये रिश्ता भी टूट जाए। इस वजह से उन्होंने बेटी को बेवजह घूमने से रोका है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि युवती परिवार की मर्जी से शादी के लिए राजी है। उसने बताया कि परिवार वालों की डांट से गुस्से में आकर उसने आत्महत्या करने की सोची थी। अब वह परिवार के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने युवती के भाई और मां को पाबंद किया है। समझाने बुझाने के बाद युवती को परिवार वालों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें