फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दोस्तों से पति को पिटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यात फर्म में काम करने वाले एक कारीगर ने अपनी पत्नी और उसके दोस्तों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। कारीगर का आरोप है कि छह माह से उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही उसकी पत्नी अब उसे रास्ते से हटाना चाहती है। आरोप है कि महिला ने अपनी सहेली के घर पति को बुलाकर दोस्तों से पिटवाया। कारीगर की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई लेकिन कुछ देर बाद बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में सोना गांव निवासी महेश कुमार का कहना है कि वह दिनों मुरादाबाद की एक पीतल फर्म में काम करते हैं और मझोला थाना क्षेत्र के एकता कालोनी दुर्गा नगर में रहते हैं। महेश का कहना है कि उनके दो बच्चे हैं। लेकिन करीब छह माह पहले उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़कर प्रकाश नगर निवासी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है। महेश का आरोप है कि उनकी पत्नी के दूसरे पति ने शनिवार को उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को सुबह 11 बजे पत्नी ने एक व्यक्ति को घर भेजकर महेश को सहेली के घर बात करने के लिए बुलाया। आरोप है कि यहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने महेश के साथ मारपीट की। महेश ने डॉयल 100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके से दो आरोपियों को पकड़ लाई। यहां दोनों आरोपियों के साथ महेश को भी थाने में बंद कर दिया गया। लेकिन करीब दो घंटे बाद बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया गया। कारीगर का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो उसके साथ जल्द ही कोई अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें