फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, रामगंगा नदी के किनारे मिला पड़ा शव, निकल रही दुर्गंध-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतिया फिरोजपुर के पास रामगंगा में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है। पानी में वह कैसे डूबा, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुंदरकी के ग्राम जैतिया फिरोजपुर के निकट रामगंगा नदी के किनारे एक यु्वक का शव पड़ा दिखाई देने पर सनसनी फैल गई। चौकीदार भानु प्रताप ने शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। युवक का शव आधा पानी और आधा बाहर था जिसके शरीर से पैंट गायब थी। शव पुराना होने की वजह से फूल चुका था। शरीर पर चोटों के जैसे निशान दिखे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। ग्राम जैतिया फिरोजपुर में ही रहने वाली बिरजा पत्नी नीरज कश्यप ने शव की पहचान अपने भाई विजेन्द्र (22) वर्ष पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम अभनपुर कुंदरकी थाना बिलारी के रूप की। फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी महेन्द्र कुमार शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ को मृतक की बहन बिरजा ने बताया कि उसका भाई विजेन्द्र शनिवार की दोपहर में उसके घर पर आया था और उसी दिन शाम साढे़ छह बजे वापस घर जाने को कह गया लेकिन घर नहीं पहुंचा। अब सवाल उठ रहा है कि जब घर को जाने को कहकर विजेन्द्र निकला तो ग्राम जैतिया फिरोजपुर से करीब दो मीटर दूरी पर रामगंगा नदी तक रात्रि में कैसे पहुंच गया और उसके पैंट कहां है। अंदेशा है कि उसकी हत्या की गई है, सीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

इकलौते भाई का शव देखकर बिलख पड़ी बहन
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम जैतिया फिरोजपुर के निकट रामगंगा नदी में इकलौते भाई विजेंद्र की दशा देखकर उसकी बहन बिरजा और सगे संबंधी बिलख पड़े। विजेन्द्र मुरादाबाद की पीतल फर्म में मजदूरी पर आईटम की पैकिंग का काम करता था जबकि उसके पिता मजूदरी करते है। विजेन्द्र अपनी बहन से अक्सर मिलने के लिए ग्राम जैतिया फिरोजपु्र आता जाता रहता था। जवान बेटे की मौत पर उसके पिता धर्मवीर सिंह बेहाल थे।
विज्ञापन


महीने भर में नदी में दो, नाले में मिला एक शव
कुंदरकी। आठ दिन के अंतराल में कुंदरकी थाना क्षेत्र से गुजर रही रामगंगा नदी के किनारेे दो यु्वकों के शव पड़े मिले है। पहला शव 18 मई को ग्राम अहमद नगर जैतबाड़ा के रकबे में रामगंगा नदी के किनारे पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त क्षेत्र के ही ग्राम बांहपुर निवासी दिनेश 28 वर्ष के रूप में हुई जोकि घर से बाहर निकला और लापता हो गया था। इसके बाद अब ग्राम जैतिया फिरोजपुर में बहन के घर को आए युवक विजेन्द्र निवासी ग्राम अभनपुर कुंदरकी का शव भी रामगंगा नदी के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। दोनों की घटनाएं एक जैसी प्रतीत हो रही है। इसके अलावा मुगलपुरा के शीशा व्यापारी का शव करीब 20 दिन पहले सिविल लाइन थानाक्षेत्र में पड़ा मिला है, इस मामले में भी परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन अभी खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें