फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी लिया नहीं एटीएम कार्ड, खाते से निकले 4.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले इलियास ने डीआईजी से शिकायत कर बताया कि उनके खाते से 4.68 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने कभी एटीएम कार्ड नहीं लिया है जबकि रकम एटीएम कार्ड के जरिए ही निकाली गई है, इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में डीआईजी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के लाजपतनगर में रहने वाले इलियास का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन शाखा में है। उन्होंने न तो एटीएम कार्ड लिया है न ही कभी बैंक पदाधिकारियों से एटीएम कार्ड की मांग की। इसके बावजूद बैंक कर्मचारी ने किसी अज्ञात व्यक्ति को उनके नाम से एटीएम जारी कर दिया। जिसके बाद एटीएम कार्ड के जरिए उनके खाते से 4 लाख 68 हजार एक सौ बासठ रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी शिकायत 26 दिसंबर को की गई थी, डीआईजी ने उस वक्त जांच के आदेश दिए थे। आरोप है कि जांच अधिकारी नियुक्त दरोगा ने जांच आख्या में भ्रामक जानकारी देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश की। जिसके बाद डीआईजी से इलियास ने दोबारा शिकायत की। एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि बैंक के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है, जिससे की जल्द ही कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें