फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के भाई पर जानलेवा हमले की जांच में जुटी पुलिस, कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा में भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी पर थाने के पास ही गोलियां बरसाने के मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के टविटर अकाउंट से शनिवार देर शाम टविट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया है। टविट में लिखा गया है कि प्रदेश में जंगलराज का माहौल है, ये घटना इसकी गवाही है।
समाजवादी पार्टी के टविटर अकाउंट से शनिवार को जो टविट किया गया है, उसमें लिखा गया है कि ठोंककर सब ठीक करने का दावा वाली सरकार के राज में जंगलराज का माहौल बन गया है। अब तो बीजेपी के पदाधिकारी भी इसकी गिरफ्त में आ गए हैं। मुरादाबाद की घटना इसकी गवाही है। उधर, इस मामले में पुलिस की टीम अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी की हालत में उपचार के बाद सुधार है। परिवार वालों ने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। सीओ हाईवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि हमलावरों के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं। जिसके आधार पर पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं, उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


संदिग्धों से पूछताछ, हमलावर नहीं आए हाथ
पाकबड़ा। पाकबड़ा में शुक्रवार को भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी पर हुए जानलेवा हमले की जांच में जुटी पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की गई लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
जयप्रकाश सैनी उर्फ बबलू सैनी के ऊपर शुक्रवार शाम को दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जयप्रकाश सैनी के भाई रोहित सैनी मामले में अज्ञात हमालावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने करीब दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीबी की फुटेज को अपने कब्जे में किया है। पुलिस इस फुटेज के आधा पर ही मामले में जांच की दिशा तय कर रही है। पुलिस ने कई लोगों को शिनाख्त कराने का प्रयाश किया लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ मामले में खाली है।

मामले का सही खुलासा करें पुलिस विधायक राजेश चून्नू
पाकबड़ा। क्षेत्र के विधायक राजेश चुन्नू सहित अन्य भाजपा नेता शनिवार को घायल जयप्रकाश सैनी का को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होने कहा की इस मामले का जल्दी और सही खुलासा करना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा की हमलावर किसी भी हालत में बच नही सकते है। उन्होंने पुलिस से भी बात की है।


पुलिस की लापरवाही उजागर, थाने के पास से की थी रेकी
पाकबड़ा। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की बाइक सवार बदमाश दिन भर रेकी करते रहे थे। जय प्रकाश थाने में गए तो भी उनकी रेकी हुई। थाने से एक दम सटे हुये स्थान पर दिन भर अज्ञात बदमाश दिन भर खडे़े रहे लेकिन किसी ने उनकों चेक तक नही किया है। इससे पुलिस पर भी सवाल खडे़ हो रहे हैं।
दिन छिपने के बाद जयप्रकाश जब थाने से घर आए तो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी के घर के सामने नया मुरादाबाद योजना का सेक्टर पांच है। बदमाश अपनी बाइक से दिन भर सामने के मैदान में खड़े थे। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी है। थाने के पास संदिग्धों के दिन भर खडे़ रहने के बाद भी उन पर पुलिस की टीम की नजर न पड़ने के मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है, इस मामले में जल्द ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

बदमाशों ने जयप्रकाश पर चलाई थी तीन गोलियां
पाकबड़ा। बदमाशों ने कुल तीन गोलियों को चलाया था। दो गोली जय प्रकाश सैनी के शरीर में आरपार हो गई जबकि तीसरी गोली जयप्रकाश सैनी की अल्टो कार के पीछे लगी थी। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश सैनी ने बताया की एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दूसरा बदमाश बिना हेलमेट के था। वह सामने आने पर बदमाश को पहचान लेगा। उसने कई बाद उस बदमाश को आसपास के इलाके में देखा है।
विज्ञापन

जयप्रकाश सैनी ने बताया की जब वह अपनी अल्टों कार से सामान उतार रहा था तब बदमाश उसके पास आये और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली जब बदमाशों ने चलाई तो वह एक दम सीधा हो गया और वह गोली उनके पेट के पास जाकर लगी। दूसरी गोली चलाई तो बैठने का प्रयास करने लगा था वह गोली उनके एक टांग से होती दूसरी टांग में जाकर पार हो गई। तीसरी गोली उनकी कार में लगी थी। जयप्रकाश ने बताया की बदमाशों को वह सामने आने पर पहचान लेंगे। किसी से दुश्मनी होने से उन्होंने इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें