फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी कार पाकबड़ा में पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पाकबड़ा से क्रेेटा कार चोरी की गई। इस कार को तलाशने में दिल्ली पुलिस ने लापरवाही बरती जबकि कार में लगा जीपीएस चालू था। कार की लोकेशन मुरादाबाद में मिली तो पाकबड़ा पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर कार को बरामद कर लिया है। दिल्ली में चोरी का मामला दर्ज होने के कारण कार को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जिससे की आरोपी भी पकड़ में आ सकें।
विज्ञापन

दिल्ली के डेवली निवासी शाहिल खान की क्रेेटा कार गत शुक्रवार को दिल्ली के शाईन बाग इलाके से चोरी हो गई थी। कार में जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) डीवाइस लगी थी। कार चोरी की रिपोर्ट दिल्ली के जामिया नगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। शाहिल ने पाकबड़ा पुलिस को बताया कि कार का जीपीएस चालू होने के बावजूद दिल्ली पुलिस कार बरामद करने में लापरवाही बरतती रही। पीड़ित खुद ही कार को जीपीएस की मदद से ट्रेस करने का प्रयास कर रहा था। रविवार रात को कार की लोकेशन मुरादाबाद में मिली, पीड़ित ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया और चोरी की गई कार को बरामद करने की मांग की। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कार की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, पाकबड़ा पुलिस ने कार को नया मुरादाबाद में लावारिस हालत में बरामद किया है। कार को छोड़कर आरोपी भाग गए थे। कार को बरामद कर कार मालिक को सूचित कर दिया गया है। जिससे की वह दिल्ली पुलिस के साथ आकर कार ले जा सकें। कार की फोटो भी कार मालिक के पास सोशल मीडिया की मदद से भेजी गई। कार बरामद करने पर पीड़ित ने मुरादाबाद पुलिस की प्रशंसा की तो लापरवाही के लिए दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें