फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचौला भूड़ निवासी ओमवती की शादी दो साल पहले भोजूपुरा गांव निवासी ओमपाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और भैंस व सोने की जंजीर एवं सोने की अंगूठी की मांग को लेकर मेरे पति सहित ससुरालिया मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब उसने अपनी मां और भाई को दी, लेकिन मायका आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी। मायके वालों ने समझा बुझाकर उसे दोबारा ससुराल भेजा तो फिर प्रताड़ित करने लगे।
गुरुवार को फिर मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया। जानकारी होने पर पीड़िता का भाई भोजूपुरा पहुंचा, बहन को घायल देखने के बाद भी ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

भाई ने ससुरालियों को दहेज लोभी कह दिया तो पति सहित सास, ससुर, जेठ व जेठानी आदि ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आसपास के लोगों ने बचाया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी पति ओमपाल सिंह, जेठ मनवीर सिंह एवं दूसरा जेठ दिनेश कुमार, भूदेव पुत्र गण नत्थू सिंह, जेठानी श्रीवती, कश्मीरा, सास राम श्री, ससुर नत्थू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें