चंदौसी। कोतवाली के गांव जारई में ग्रामीण को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
जारई गांव निवासी शिव सिंह पुत्र कैलाश सिंह ने बताया कि वह अपने नए मकान पर रहता है। जबकि पिता कैलाश पुराने मकान पर रहते है। शनिवार की शाम छह बजे ग्रामीण ने सूचना दी कि उसके पिता को गांव के कुछ लोग मार रहे है। शिवसिंह भागता हुआ पुराने मकान पर पहुंचा और पिता को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने शिव सिंह के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी वहां से चले गए। शिव सिंह पिता को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के बाद कैलाश को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। शिव सिंह ने बताया गांव के एक परिवार उसके परिवार सें रंजिश रखता है जिसके कारण पिता के साथ मारपीट की गई है। शिव सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।