फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर से सटे ग्राम मोहनपुरा में तेज रफ्तार बस ने ओरवटेक करते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्यवाही की मांग को लेकर शव मौके पर ही रख दिया तथा हंगामा करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची द्वारा समझने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सीकमपुर निवासी सुधीश (23) गांव में ही अंडे बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से टांडा आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह बाइक से टांडा से वापस अपने ग्राम जा रहा था तभी ग्राम मोहनपुरा में मुरादाबाद बाजपुर मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ़्तार प्राइवेट बस ने ओवर टेक करने के प्रयास में युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की बाइक बस के नीचे आ गयी और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर मौजूद लोगो ने परिजनों को तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले जाने लगी। तभी मौके पर पहुंचे परिजनों ने गाड़ी को रोककर शव उतार लिया और शव को रोड के किनारे रख कर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था की बस ड्राइवर द्वारा दूसरी बसों से आगे निकलने के प्रयास में तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाई जा रही थी। जिसके कारण हादसा हुआ है। उसके बाद उन्होंने पुलिस से प्राइवेट बसों के ऊपर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल जीत सिंह के समझने पर परिजनों ने हंगामा बंद किया तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। वही परिवार में तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा तथा इकलौता कमाने वाला होने के कारण परिवार में जीवन यापन का सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें