फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक के बेटे मोहित आनंद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में पेश नहीं होने पर पूर्व विधायक के बेटे पर केस
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान पेश नहंीं हुआ मोहित तो अदालत ने दिया केस दर्ज करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चेक बाउंस के मामले में फंसे पूर्व विधायक बृज आनंद के बेटे मोहित आनंद के अदालत में पेश नहीं होने पर एक और मामला दर्ज हो गया है। अदालत के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने मोहित आनंद के खिलाफ 174-ए के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल सैन्य क्षेत्र में स्थित एलएनबाय लाइन निवासी मोहित आनंद के खिलाफ चेक बाउंस का मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन था। इसी मामले पर अदालत में सुनवाई चल रही थी। मोहित सुनवाई के दौरान पेश ही नहीं हुआ जिस कारण अदालत ने उस पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। मोहित आनंद ने करीब दो वर्ष पूर्व कैंट निवासी शलेंद्र से दो लाख रुपये लिए थे और बाद में वापसी भुगतान के लिए चेक दिया जोकि बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने मोहित से कई बार संपर्क किया, मगर राशि नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें