फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुरा गांव निवासी कल्लू की पत्नी बब्बो नौ जून को रामपुर-शाहबाद रोड पर रेबड़ी कला के सामने तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल महिला को परिजन इलाज को ले गए थे। करीब दो माह पहले घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर रिपोर्ट
मेिलक। विवाहिता के दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली क्षेत्र के पुरैनियां खुर्द गांव निवासी गायत्री ने दयाशंकर समेत पांच के खिलाफ बेटी के दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के समय अपनी हैसियत से दान-दहेज दिया था , लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। मामले में दयाशंकर, रिंकू, ज्योति, नीरज तथा सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें