फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला राजू का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के भुलावई गांव में शराब पीने को लेकर पति पत्नी के बीच हुई तकरार के बाद राजू ने शनिवार को तालाब में छलांग लगाई। गोताखोरों ने भी उसे तलाश किया लेकिन हिम्मत हार कर बाहर निकल आए लेकिन परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने एक लोहे के एंगिल को आगे से मोड़कर तालाब डाला तो शव उसमें फंस गया। नौ घंटे की मशक्कत के बाद मधरात्रि के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

बताते हैकि शनिवार को राजू शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने ऐतराज जताया। आरोप हैकि राजू (25) पुत्र चिरंजी लाल ने पत्नी के साथ मारपीट की। शाम करीब सात बजे पत्नी नीरू को उसके मायके के लोग अपने घर बुला ले गए। पत्नी नीरू के मायके चले जाने से राजू काफी खिन्न हो गया। उसने आत्महत्या के इरादे से अपने घर के सामने स्थित तालाब में छलांग लगा दी। कई लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा तो शोर मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पहले ग्रामीणो ने तलाश की। रात दस बजे गोताखोर भी पहुंच गए। घंटों तलाश जारी रही लेकिन गोताखोर हार मानकर सुबह तलाश करने की बात कहकर निकल आए। लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। ग्रामीणों ने जुगत कर लेंटर डालने की लंबी एंगिल को मोड़कर पानी में डालकर ढूंढने का प्रयास किया। मध्यरात्रि के बाद एंगिल में मृतक के कपड़े में फंस गए। करीब नौ घंटे के बाद राजू के शव को बाहर निकाल लिया गया। थाना बनियाठेर पुलिस ने देर रात ही ढ़ाई बजे पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की दोपहर बाद शव गांव पहुंचा। देर शाम तक अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें