फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में सक्रिय लुटेरों ने नशा सुंघाकर आशा को लूटा, बेहोशी की हालत में मिली आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा सुंघाकर अब आशा कार्यकर्ता को लूटा
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)।
नगर में जहरखुरानी गिरोह का आतंक है। पिछले दिनों महिला को नशा सुंघाकर लूटने की घटना अभी लोग भूले भी नहीं थे कि सोमवार शाम नशाखुरानी गिरोह ने एक आशा कार्यकर्ता को लूट लिया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। महिला को चिकित्सकों ने रेफर किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी आशा विमली देवी अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में गई थी। बीती शाम वह विवाह समारोह से लौटकर साप्ताहिक बाजार चली गई, जहां नशाखुरानी गिरोह ने महिला को अकेला पाकर नशीला पाउडर सुंघा दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता बेसुध हो गई तो आरोपी उसे साप्ताहिक बाजार स्थित मंदिर के पीछे ले गए और उससे पर्स, मोबाइल, सोने के कुंडल, पायल, गले की चेन आदि आभूषण लूटकर फरार हो गए। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी रही। राहगीरों ने बाद में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला का मोबाइल, पर्स तथा गहनें गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें