फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू करके जली वैन, यात्री बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में चंदौसी-शाहबाद मार्ग पर चलती वैन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ही वैन लपटों से गिर गई। गनीमत यह रही कि उसमें बैठे चालक सहित सभी लोग खिड़की खोलकर भाग खड़े हुए। खास बात यह भी है कि वैन किसकी है, कौन छोड़कर भाग गया। इसकी भी अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे चंदौसी शाहबाद मार्ग पर शाहबाद रही वैन में धनुपरा गांव के निकट अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वैन आग की लपटों में घिर गई। वैन में सवार यात्री शीघ्रता से उतर कर भागे। आसपास के लोग दौड़े। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। बताते हैं कि वैन एलपीजी गैस से चलाई जा रही थी। जिसमें कहीं से गैस का रिसाव हो गया। जिसने अचानक आग पकड़ ली। वैन चालक अपने निजी काम से शाहबाद जा रहा था। उस पर तीन अन्य लोग भी सवार थे, वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें