फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में प्रतिबंधित पशुओं को उठा ले गए पशु तस्कर,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। पशु तस्करों की फायरिंग में एक ग्रामीण जख्मी हो गया। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पशुओं को ले जाने का विरोध किया था। कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर भक्त तमाम बछड़ों को धार्मिक महत्व के कारण छोड़कर चले जाते हैं ,लेकिन आस्था पर चोट करने वाले नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

बीती रात बोलेरो सवार पशु तस्करों ने चार पशुओं को इंजेक्शन लगाकर पहले बेहोश किया और बीती रात तीन बजे बकौल प्रत्यक्षदर्शी उठाकर ले गए। जब इसकी भनक ग्रामीण को लगी तो उन्होंने विरोध किया पर तस्कर फायरिंग करते हुए मवेशियों को लेकर भाग निकले। बताते हैं कि फायरिंग में एक छर्रा सुनील के हाथ में लगा है तथा कई लोग बच गए। सूचना पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, सीओ नरेंद्र पाल सिंह रठौंडा चौराहे पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने मामले को दोनों अफसरों के सामने उठाया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें