फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपले का खुलासा करने वाले पार्षद को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना सड़क बनाए ही नगर निगम से दस लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में नगर आयुक्त ने जेई को निलांबित करने की सिफारिश शासन से की है। इस प्रकरण में नगर आयुक्त की ओर से कराई गई जांच में प्रथमदृष्टया जेई दोषी पाए गए हैं, उसी ुरिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। वहूीं दूसरी ओर पार्षद ने ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप लगाया है, हालांकि इसकी एसएसपी या अन्य अधिकारी को शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

महानगर के वार्ड 28 में ठेकेदार ने सड़क का निर्माण केवल फाइलों में दिखाकर दस लाख रुपये की धनराशि हड़प ली थी। इसका खुलासा पार्षद राजेश अग्रवाल ने किया तो नगर निगम खलबलीमच गई। आरोपी ठेकेदार को ं तलब किया गया तो इसमें अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत का खुलासा हुआ। इस प्रकरण में भुगतान के लिए जेई ने सीधे तौर पर चीफ इंजीनियर से रिपोर्ट लगवा ली। एई और एक्सईएन से सड़क का सत्यापन तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें