फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से तनाव में आकर की किसान ने आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। कर्ज से तनाव में आकर किसान ने आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से किसान का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर समसोई की है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मुनेश चंद्र शर्मा ने घर के आंगन में लोहे के जाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर पर परिजन मौजूद नहीं थे। लौट कर देखा तो मुनीश का यह हालत देखकर हक्के-बक्के रह गए। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के मुताबिक मुनेश कर्ज के चलते परेशान रहते था। कर्ज से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मुनेश का शव घर के आंगन में लोहे के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। शव को उतरवाया गया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मुनेश पर बैंक समेत कई लोगों का भी कर्ज था। इससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें