फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा।
विज्ञापन

कर्ज के बोझ तले दबकर जीवन लीला समाप्त करने वाला किसान अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
नल्हेड़ा गांव निवासी प्रवीण अपने पिता भीम सिंह का इकलौता पुत्र था। जानकारी के मुताबिक प्रवीण पर सर्वयूपी ग्रामीण बैक नकुड़ के करीब दस लाख रुपये के अलावा एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का भी करीब चार लाख रुपये का कर्जा बताया जा रहा है। कर्जे को लेकर प्रवीण काफी दिनों से परेशान था। परिजनों ने बताया कि प्रवीण ने दो तीन दिन पहले ही बैंक में पचास हजार रुपये जमा भी किए थे। प्रवीण के पास करीब बीस बीघा जमीन है। सर्वयूपी बैक के प्रबंधक राम सिंह ने बताया कि प्रवीण से उन्होंने शुक्रवार को ही मुलाकात की थी जब प्रवीण अपना ट्रैक्टर व ट्राली बेचकर कर्जा चुकाने की बात कर रहा था। बैक प्रबंधक इस बात से पूरी तरह से इंकार कर रहे हैं कि बैंक की ओर से पैसा जमा कराने के लिए प्रवीण को नाजायज तरीके से टार्चर किया गया है। शुक्रवार की बातचीत भी खुशनुमा माहौल में होने की बात प्रबंधक बता रहे हैं। ऐसे में प्रवीण के आत्महत्या करने जैसा कदम उठाना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। माना जा रहा है कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की ओर से प्रवीण पर पैसा जमा कराने का दबाव बनाया गया हो और हताश होकर उसने जीवन लीला समाप्त करने जैसे आत्मघाती कदम उठा लिया। कारण कुछ भी रहा हो प्रवीण की मौत के बाद उसका परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। प्रवीण की चौदह साल की एक बेटी टीना व बारह साल का एक बेटा उज्ज्वल है। प्रवीण की मौत से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रवीण के शव का बिना कार्रवाई देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया है। बता दें करीब एक माह पूर्व बड़गांव क्षेत्र के उमरी मजबता गांव में भी किसान सत्येंद्र पुत्र चमन ने कर्ज के चलते आत्म हत्या कर ली थी। प्रवीण की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें