फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर हुआ प्यार, नाबालिग ने छोड़ा घर द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर हुआ प्यार, नाबालिग ने छोड़ा घर द्वार
विज्ञापन

प्रेमी ने दस दिन घर में रखने के बाद अलीगढ़ स्टेशन पर छोड़ दिया
वूमेन पॉवर हेल्प लाइन की जिला कोआर्डिनेटर ने नाबालिग को दी शरण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
मोबाइल फोन पर नाबालिग को युवक से प्यार हो गया। झांसे में आकर नाबालिग ने अपना घर द्वार छोड़ दिया। प्रेमी ने दस दिन घर में रखने के बाद नाबालिग को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। जीआरपी की मदद से चंदौसी पहुंची नाबालिग का वूमेन पॉवर हेल्प लाइन की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव सहारा बनीं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जल्द नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर नाबालिग लड़की की बातें अजनबी युवक से होने लगीं। अजनबी नंबर पर शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। नाबालिग युवक के कहने पर अपना घर द्वार छोड़कर चली आई। नाबालिग को दस दिन तक पत्नी के रूप में रखकर युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़ दिया। अलीगढ़ जीआरपी ने नाबालिग को चंदौसी की ट्रेन में बैठा दिया। नाबालिग चंदौसी पहुंची तो वूमेन पॉवर हेल्प लाइन की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने शरण दी। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बामुश्किल मिन्नतें करने के बाद आने की बात कही। रविवार को परिजनों ने आने असमर्थता जाहिर की। सोमवार को नाबालिग के परिजन चंदौसी आएंगे। संगीता भार्गव ने बताया नाबालिग को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। सोमवार को परिजन कोतवाली से नाबालिग लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें