फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड-कालेज निदेशक की पत्नी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज निदेशक की पत्नी से पांच लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

रुपये न देने पर फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी
आला अफसरों के आदेश पर महिला की तहरीर पर मामले की एफआइआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई(संभल)।
नगर के एंग्लोवैदिक हायर सेकेंड्री कालेज के निदेशक की पत्नी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के इसलामनगर रोड स्थित एंग्लोवैदिक हायर सेकेंड्री कालेज के निदेशक विवेक माहेश्वरी की पत्नी कंचन माहेश्वरी से किसी व्यक्ति ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तीन बार फोन किया गया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने इस मामले में आला अफसरों से शिकायत की। आला अफसरों के दिशा-निर्देश पर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली। इसमें बताया कि एक मोबाइल फोन नंबर 7618411146 से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। तीन बार फोन किया गया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला का कहना है कि करीब 17 वर्ष पहले भी नगर के व्यापारी की रंगदारी को लेकर ही हत्या कर दी गई थी। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की एफआइआर दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। मामले की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें