किन्नरों के चंगुल में फंसे युवक का किन्नरों ने पटवाई में गुप्तांग काटा,
मिलक। किन्नरों के चंगुल में फंसे युवक का किन्नरों ने पटवाई में गुप्तांग काटा। इस दौरान युवक उनकी जीप से उतरकर भाग लिया और कोतवाली में पहुंचा। जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुंडा गांव निवासी विहारी लाल लोधी(25) किन्नरों के साथ कभी-कभी गाने -बजाने के लिए चला जाता था। इस बीच वह उनके चंगुल में पटवाई थाना क्षेत्र में शनिवार को बुरी तरह फंस गया। किन्नरों के चंगुल में फंसे युवक को उन्होने किन्नर बनाने के लिए गुप्तांग काटा डाला और वह अपनी गाडी से लेकर यहां से गुजर रहे थे। इस बीच वह लघु शंका करने के वहाने से हाईवे पर कोतवाली के पास बकौल पुलिस उतर लिया और कोतवाली पहुंच गया। जहां पर पुलिस ने विहारी लाल का नगर की सीएचसी पर प्राथमिक इलाज कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। घटना को लेकर कोतवाल आर.बी. कौल का कहना है कि वह किन्नरों के चंगुल से छूटकर यहां पर आ गया था। जिसका नगर की सीएचसी पर मेडिकल कराया था। उनका दावा है कि घटना पटवाई थाना क्षेत्र की है। घटना से संबधित कार्रवाई पटवाई थाना क्षेत्र में हुई होगी। पटवाई थानाध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि घटना की उनकोे जानकारी नहीं है। घटना को लेकर पटवाई थाना क्षेत्र में पल्ला झाड़ लिया और घटना से अनविज्ञतता जताई है। वहीं दूसरी ओर एसपी डा. विपिन टांडा का कहना है कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। मामला गंभीर है। यदि मामले की शिकायत मिलती है। तब दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।