फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सोते रहे परिजन, चोरों ने आठ लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर सोते रहे परिजन, चोरों ने आठ लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

चंदौसी। सास- बहू घर की छत पर सो रही थीं। बेटे दिल्ली और सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। चोरों ने मौका पाकर शुक्रवार की देर रात किसी समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे सोने चांदी के गहने और 25 हजार रुपये की नकदी समेत करीब आठ लाख का माल चोरी कर ले गए हैं। गृहस्वामिनी ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जाहिर करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लक्ष्मण गंज नई बस्ती पजाया निवासी बतूलन पत्नी अल्लानूर अपनी पुत्रवधू शहनाज के साथ घर में रहती हैं। तीन बेटों में दो सऊदी अरब और एक दिल्ली रहकर नौकरी कर रहा है। असलम और शाहिद सऊदी में रहकर कारपेंटर का कार्य करते हैं। पप्पू दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता है। छोटा बेटा शाहिद करीब एक माह पूर्व सऊदी अरब से वापस आया था। तभी से वह अपने दिल्ली में रह रहे भाई के पास ठहरा हुआ है। ईद के बाद बेटे शाहिद की शादी होने वाली थी। शाहिद ने अपनी शादी के लिए गहने तैयार कर अपने घर में रखे थे। चोरों ने घर में रखे करीब 21 तोले सोने, एक किलोग्राम चांदी समेत 25 हजार रुपये नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का माल चुरा लिया है। बतूलन ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। बतूलन का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं। बतूलन ने बताया कि उन्हें शक है कि मोहल्ले के ही एक युवक की मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजमा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें