नर्स से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। नर्सिंग स्टाफ से मारपीट मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पहले ही एक युवक मोहन और उसकी मां जीतो को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को मारपीट में शामिल तीसरे आरोपी पवन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो युवक का भाई है। पिछले सप्ताह सिविल अस्पताल में गर्भवती नर्स से हाथापाई के बाद इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी।