फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.उझारी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तकिया से मुंह दबाकर कर दी पत्नी कही हत्या
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, पति व सास समेत चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सैदनगली/उझारी।
कस्बा उझारी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मामले में पति व सास समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद संभल बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नरौली निवासी जहीन खां पुत्र नौशे खां ने पुलिस को बताया कि बेटी रुखसाना की शादी चार वर्ष पहले उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी भूरे के बेटे असलम के साथ की थी। हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया गया था। लेकिन शुरू से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार बेटी ने जानकारी दी। लेकिन इज्जत की खातिर परिवार ने खामोशी अख्तयार कर ली गई। करीब एक माह पहले बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। मंगलवार तड़के में उझारी से मोबाइल पर सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर असलम पुत्र भूरे, शहनाज पत्नी भूरे निवासी उझारी व एक रिश्तेदार अलीवारिस निवासी कुआखेड़ा थाना बछरायूं व सुतावली निवासी उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीएम रिपोर्ट में ही कुछ साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें